कावरियों का तीसरा जत्था देवघर रवाना
सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं का उल्लास देखते ही बनता ह
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 02:47 AM (IST)
संवाद सूत्र, मुसाबनी : सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं का उल्लास देखते ही बनता है। इस माह में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों व गांवों से श्रद्धालु देवघर जाते हैं जो पूरे माह तक अनवरत जारी रहता है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह श्रीश्री महावीर अखाड़ा समिति के सदस्यों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुए। पुजारी अशोक कुमार देवता ने पूजा कार्य संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बोल बम का नारा लगाते हुए सवारी गाड़ी से सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गए। कांवरियों का क्षेत्र से यह तीसरा जत्था था। इसमें दल के प्रमुख संयोग करुवा के साथ धरमू बेहरा, सुनील बम, छोटन बम, चीकू बम, शिवा बम, रतन बम और शिव शंकर बम सहित अन्य हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें