पारिवारिक सर्वेक्षण को ले बीडीओ ने की बैठक
संवाद सूत्र, धालभूमगढ़ : बीडीओ पूनम कुजूर ने सोमवार को मुखिया एवं स्वयंसेवकों के साथ कोकपा
संवाद सूत्र, धालभूमगढ़ : बीडीओ पूनम कुजूर ने सोमवार को मुखिया एवं स्वयंसेवकों के साथ कोकपाड़ा नर¨सहगढ़ पंचायत भवन में पारिवारिक सर्वेक्षण को लेकर बैठक की। बैठक में पार्षद आरती सामद भी उपस्थित थीं। पूनम कुजूर ने कहा कि सभी परिवार का सर्वेक्षण प्रपत्र के अनुसार करना है। अभी जो पारिवारिक सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्हें तत्काल सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। सर्वेक्षण करते समय सावधानीपूर्वक परिवार की पूरी डाटा लेने को मुखिया व ग्रामसेवक से कहा गया है। पूनम ने बताया कि प्रपत्र क में परिवार की सामान्य सूचना, आय, प्रपत्र ख में अनाथ बच्चों की जानकारी एवं प्रपत्र ग में परिवार की विधवा मुखिया, एकल मुखिया का पूरा विवरण भरा जाएगा। प्रपत्र घ में 60 से अधिक उम्र वाले सदस्यों की सूचना भरना है। वहीं बैठक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। बैठक में मुखिया मनसाराम मुंडा, सुकरा मुंडा, बुद्धेश्वर नायक, गोविंद मांडी, पूर्णचंद्र ¨सह, विलासी ¨सह, दिपाली ¨सह, रायमनी मांडी, रंभा ¨सह, नीलमनी मुर्मू उपस्थित थे।