डालसा करेगी स्कूलों का निरीक्षण
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लीगल लिटरेसी क्लब के लिए चयनित स्कूलों का जायजा डालसा (डि
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 03:09 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 03:09 AM (IST)
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लीगल लिटरेसी क्लब के लिए चयनित स्कूलों का जायजा डालसा (डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस ऑथोरिटी) लेगी। इसके लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। इसमें तकनीकि विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। यह निरीक्षण छह व सात दिसंबर को होगी। इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा दी गई है। आगामी 10 दिसंबर को चयनित 21 स्कूलों में होनेवाली वेबकास्टिंग की तैयारियों का जायजा यह टीम लेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें