रास्का का संताली फिल्म अवार्ड समारोह आज
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पंडित रघुनाथ एकाडमी ऑफ संताली कल्चलर एंड आर्ट (रास्का) की ओ
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पंडित रघुनाथ एकाडमी ऑफ संताली कल्चलर एंड आर्ट (रास्का) की ओर से गुरुवार को बिरसा मुंडा टाउन हॉल सिदगोड़ा में सातवें संताली फिल्म रास्का आवार्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा। बताते चलें कि पांच मई को ही ओलचिकि (संताली लिपि)के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनाई जाती है। इसी के उपलक्ष्य पर संताली फिल्म अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस फिल्म समारोह में 20 विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। साथ ही साथ पिछले वर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक रविलाल टुडू, श्रीकांत सोरेन, सुचित्रा हासदा, ताला टुडू, तथा सारो हासदा को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को शाम छह बजे से किया जाएगा।
----
शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल सितंबर में
जमशेदपुर : ऑल इंडिया संताली फिल्म एसोसिएशन (आइस्फा) की ओर से सितंबर माह के दूसरे हफ्ते में इंडीजिनस शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें झारखंड में बनी शॉर्ट फिल्में दिखाई जाएंगी। आइस्फा के अध्यक्ष रमेश हांसदा ने बताया कि फेस्टिवल में 10 से 15 मिनट की शॉर्ट फिल्मों को स्थान दिया जाएगा। यह दूसरी बार होगा, जब जमशेदपुर में इंडीजिनस शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।