अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू
संवाद सहयोगी, घाटशिला : प्रखंड के डोढ़ाडीह गांव में रविवार को अष्टम प्रहर हरिनाम संक
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 02:47 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 02:47 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घाटशिला : प्रखंड के डोढ़ाडीह गांव में रविवार को अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। हरिनाम संकीर्तन में विधायक लक्ष्मण टुडू के अलावा आस-पास के ग्रामीण शामिल हुए। विधायक लक्ष्मण टुडू ने कीर्तन मंडली के संग परिक्रमा कर भगवान श्री कृष्ण की आराधना कर क्षेत्र के सुख शांति की कामना की। कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संकीर्तन में मुसाबनी, बनकाटी, राजस्टेट व धोड़ाडीह समप्रदाय कीर्तन मंडली ने कीर्तन प्रस्तुत किया। देर रात तक संर्कीतन में भक्तों ने भगवान की भक्ति आराधना की। मौके पर भाजयुमो के जिला महामंत्री संजय तिवारी, आस्तिक महतो, हराधन पुष्टी, सत्यनारायण पुष्टी, पुरुषोत्तम पुष्टी, सोनु पुष्टी आदि का अहम योगदान रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें