17 डॉक्टर जाएंगे अफ्रीका, 350 का करेंगे निश्शुल्क सर्जरी
संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : रोटरी मंडल 3250 ग्लोबल ग्लांट और वोकेशनल ट्रेनिंग टीम प्रोजेक्ट के तह
संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : रोटरी मंडल 3250 ग्लोबल ग्लांट और वोकेशनल ट्रेनिंग टीम प्रोजेक्ट के तहत झारखंड-बिहार से कुल 22 सदस्यीय टीम पश्चिमी अफ्रीका के आक्रा जाएगी। इसमें कुल 17 डॉक्टर होंगे जिसमें जमशेदपुर के 14 व पटना के तीन शामिल होंगे।
रविवार को रोटरी क्लब की ओर से बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह क्लब में इसपर विस्तार से चर्चा की गई। रोटरी क्लब के डिस्टिक गर्वनर डॉ. आर भरत ने बताया कि रोटरी क्लब के 100 वर्ष पूरा होने के मौके पर पश्चिमी अफ्रीका में 350 से अधिक मरीजों की निश्शुल्क इलाज की जाएगी। इसके लिए आक्रा के लेकमा हॉस्पिटल व रिड्ज हॉस्पिटल का चयन किया गया है। यह टीम तीन मई को रवाना होगी और 14 मई को वापस शहर लौटेगी। इस अवसर पर रोटरी क्लब के डॉ. विजया भरत, डॉ. प्रमोद दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
-------------
टीम में यह डॉक्टर होंगे शामिल
- प्लास्टिक सर्जन : डॉ. आर भरत (जमशेदपुर), डॉ. वीणा सिंह (पटना)।
- जनरल सर्जन : डॉ. अशोक चंटराज (जमशेदपुर), डॉ. मनोज कुमार (पटना)।
- महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ : डॉ. ममता रथ दत्ता व डॉ. वीणा कुमारी (जमशेदपुर)।
- हड्डी रोग विशेषज्ञ : डॉ. रवि कुमार, डॉ. इंद्रनील भादुड़ी (जमशेदपुर)।
- नेत्र रोग विशेषज्ञ : डॉ. जे. बेदी (जमशेदपुर), डॉ. विभूति पी. सिन्हा (पटना)।
- दंत रोग विशेषज्ञ : डॉ. जहर बनर्जी (जमशेदपुर), डॉ. निम्मी सिंह (पटना)।
- एनेस्थेसियालॉजिस्ट : डॉ. बीसी माहापात्रा, डॉ. राजीव शुक्ला व डॉ. वमशी उप्पलापति (जमशेदपुर), डॉ. संजीव कुमार (पटना)।
- हृदय रोग विशेषज्ञ : डॉ. विजया भरत (जमशेदपुर)।
------------