दुर्घटना में घायल तीन लोगों की मौत
जमशेदपुर : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों की मौत टाटा मुख्य अस्पताल में हो
By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 02:48 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 02:48 AM (IST)
जमशेदपुर : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों की मौत टाटा मुख्य अस्पताल में हो गई। आदित्यपुर के हरिओम नगर निवासी 62 वर्षीय महेश प्रसाद शर्मा चाईबासा से वापस बाइक स 22 अक्टूबर को घर लौट रहे थे। अज्ञात कार ने धक्का मार दिया था। बिष्टुपुर रामदास भठ्ठा एन टाइप निवासी 76 वर्षीय जे मुरली जुगसलाई पिंगमेट गेट के पास कार की चपेट में आने से 16 अक्टूबर को घायल हो गए थे। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी महेश लोहार पोटका में हाइवा की धक्के से गंभीर रुप से 18 अक्टूबर को घायल हो गए थे। मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव को नहंी उठाया था। मुआवजा मिलने के बाद सोमवार को ग्रामीण उसका शव अस्पताल ले गये।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें