श्रद्धापूर्वक याद किए गए गुरु गोमके
संवाद सूत्र, चाकुलिया : ओलचिकि लिपि के जनक गुरू गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती प्रखंड मे
संवाद सूत्र, चाकुलिया : ओलचिकि लिपि के जनक गुरू गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती प्रखंड में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों व संस्थाओं की ओर से शहर के आनंद मार्ग विद्यालय के समीप स्थित पंडित मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उन्हें नमन किया गया। माल्यार्पण करनेवालों में पूर्व जिला पार्षद सुनाराम हांसदा, त्रिलोचन राणा, चंदन महतो, पार्थ महतो, चन्द्रमोहन मांडी, सपन महतो, कालीपद महतो, लालमोहन सबर आदि शामिल थे। मौके पर सुनाराम ने कहा कि गुरू गोमके रघुनाथ मुर्मू योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। संथाली भाषा के विकास व ओलचिकि लिपि के प्रसार में उनकी सबसे अहम भूमिका है। ऐसे महापुरुष की जयंती पर नमन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करना हम सबका कर्तव्य है। उधर, झामुमो खेमे से नगर अध्यक्ष प्रदीप मल्लिक, सुनाराम बास्के, रामदास हेम्ब्रम, सरोज राय, गाबलू दत आदि ने पंडित मुर्मू की मूर्ति पर माला पहनायी।