राज्यपाल ने किया 'अन्वेषिका' का लोकार्पण
जमशेदपुर : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को राजभवन में कोल्हान विश्वविद्यालय
जमशेदपुर : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को राजभवन में कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) की पहली रिसर्च पत्रिका 'अन्वेषिका' का लोकार्पण किया। केयू की इस पत्रिका में शोधार्थियों के शोध की प्रस्तुति है, जो अन्य छात्रों का मार्गदर्शन करेगी। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय कॉलेजों में शैक्षणिक माहौल बनाने में कई तरह के कार्य कर रहा है। यह पत्रिका भी उसी की एक कड़ी है। धीरे-धीरे यह विश्वविद्यालय अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। इस दौरानशिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, राज्यपाल के प्रधान सचिव एसके सतपथी, राज्यपाल के सलाहकार डॉ. आनंद भूषण, उच्च एवं तकनीकि शिक्षा सचिव एके सिंह, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरपीपी सिंह समेत अन्य कुलपति उपस्थित थे।