पुलिसकर्मियों ने दी मौखिक परीक्षा
-पुलिस ड्यूटी मीट का दूसरा दिन जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के उत्कल एसोसिएशन ह
By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 10:44 AM (IST)
-पुलिस ड्यूटी मीट का दूसरा दिन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के उत्कल एसोसिएशन हाल में आयोजित कोल्हान रेज पुलिस डयूटी मीट के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिसकर्मियों की मौखिक परीक्षा हुई। इसमें फोटोग्राफी, फोरेंसिक जांच, मेडिकल लीगल से संबंधित सवाल पूछे गए। सवाल चिकित्सक और फोरेंसिक विभाग के अधिकारी ने पूछे। इस मौखिक परीक्षा में कोल्हान रेंज के सरायकेला, चाईबासा और जमशेदपुर जिला के 25 पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिस कर्मियों की परीक्षा लेने के लिए रांची से छह परीक्षक पहुंचे है।
पुलिस डयूटी मीट का समापन शुक्रवार को लिखित और मौखिक परीक्षा में सफल होने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र देने के साथ किया जाएगा। रेंज स्तर के बाद प्रदेश स्तर की परीक्षा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें