पौधरोपण से मिलता है आरोग्य : घोष
संवाद सूत्र, मुसाबनी : दैनिक जागरण के राष्ट्रव्यापी अभियान Þमिशन एक करोड़ पौधेÞ से लोग निरंत
संवाद सूत्र, मुसाबनी : दैनिक जागरण के राष्ट्रव्यापी अभियान Þमिशन एक करोड़ पौधेÞ से लोग निरंतर जुड़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को मध्य विद्यालय मुसाबनी नं. 1 पीडब्ल्यूडी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार घोष ने चिरोंता का पौधा लगाकर की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रांगण में दर्जनों पौधे लगाए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार घोष ने कहा कि जो भी अपने घर में फलदार पेड़-पौधे लगाता है और उसकी भलीभांति देखभाल करता है उसे आरोग्य मिलता है। यदि कोई किसी सार्वजानिक स्थल चौक, चौराहे या मार्ग में पौधरोपण करता है और उसका पालन करता है तो उसकी सात पीढि़यों को पेड़ की छाया, फल और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक रामचंद्र मजूमदार, सुधांशु बाला दास, सुधाकर नायक, उत्तम महतो, यशोदा व मो. शोहराब अंसारी सहित काफी संख्या में स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। इस दौरान जो पौधे लगाए गए उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को पौधरोपण का महत्व भी बताया गया।
--------------
चुने गए दस बाल पौध प्रहरी
दैनिक जागरण अभियान के तहत मध्य विद्यालय मुसाबनी नं.1 में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए 10 बाल पौध प्रहरी का चयन किया गया। इसमें शुभम कुमार, चरण मार्डी, रोहित पूर्ति, राकेश मुर्मू, नंदिता धल, गायत्री शर्मा, सोनिया मुर्मू, शोभा मंडल, अनिकेत कुमार, मिरेन हांसदा, समीर नारायणदेव, अनिमा पातर, बेबी का¨लदी व रामचंद्र दास आदि शामिल हैं।