29 को हरा-भरा झारखंड को होगा शपथग्रहण
जमशेदपुर : बस्ती विकास समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की
जमशेदपुर : बस्ती विकास समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को सोन मंडप में संपन्न हुई। इसमें 29 जून को 'हमारा झारखंड, हरा-भरा स्वच्छ झारखंड' अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शपथग्रहण कार्यक्रम 29 को टेल्को स्थित आजाद मार्केट मैदान में होगा। यहां शाम पांच बजे जमशेदपुर को हराभरा बनाने की शपथ ली जाएगी। इस कार्यक्रम को भाजपा के सभी मंडलों में 30 को आयोजित किया जाएगा। मंडल कमेटियों को पौधरोपण करना सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा गया है। बैठक में रामबाबू तिवारी, मिथलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, चंद्रशेखर मिशा, कमलेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, दिनेश सिंह, जितेंद्र मिश्रा, रामबाबू शाह, अप्पा राव, संजीव सिंह, पप्पू मिश्रा, गुरुवेदव सिंह राजा, डीडी त्रिपाठी, मनोज वाजपयी, ध्रुव मिश्रा, गुरुगोविंद सिंह, बोल्टू सरकार, काजू सांडिल, ओमप्रकाश सिंह, पंकज तिवारी, रॉकी सिंह, रमेश नाग आदि उपस्थित थे।