दो दिन सुबह से रात तक नो इंट्री
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राज्य स्वच्छता सम्मेलन व ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर में 10 व 12 दिसंबर
By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 03:07 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 03:07 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राज्य स्वच्छता सम्मेलन व ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर में 10 व 12 दिसंबर को नो इंट्री रहेगी। यह जानकारी ट्रैफिक डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने दी। शहर में बड़े वाहन सुबह छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक प्रवेश नहीं कर पायेंगे। दस दिसंबर को राज्य स्वच्छता सम्मेलन के अवसर पर पूरे राज्य से बिष्टुपुर में सैकड़ों लोग आयेंगे। वहीं ईद मिलादुन्नबी के अवसर मानगो गांधी मैदान से जुलूस निकलेगा जो साकची आम बगान होते हुए धतकीडीह में जाकर सभा में तब्दील हो जायेगा। इसके कारण दस व 12 दिसंबर को सुबह छह से रात 11 बजे तक शहर में नो इंट्री रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें