माओवादियों का भारत बंद 29 को
बंडामुंडा : नक्सली संगठन भाकपा (माओवाद) ने 29 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके अला
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 02:46 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 02:46 AM (IST)
बंडामुंडा : नक्सली संगठन भाकपा (माओवाद) ने 29 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा 23 मार्च से 29 मार्च तक भाकपा माओवादी संगठन देश भर में विरोध सप्ताह मनाएगा। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जीएन साईंबाबा समेत पांच लोगों को नक्सलियों की मदद करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस घटना की ¨नदा करते हुए संगठन ने 29 मार्च को भारत बंद व विरोध सप्ताह मनाने का ऐलान किया है। नक्सलियों के इस विरोध सप्ताह को नजर में रखते हुए सुंदरगढ़ जिले के सीमावर्ती जराईकेला में ओडिशा व झारखंड पुलिस की ओर से चौकसी बढ़ा दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें