तमाड़ के युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
चौका स्थित ससुराल से उठा ले गए थे दो युवक, नूतनडीह में पत्थर से सिर कुचला जागरण संवाददात
चौका स्थित ससुराल से उठा ले गए थे दो युवक, नूतनडीह में पत्थर से सिर कुचला
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर
रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के सरजामडीह निवासी 40 वर्षीय किशोर सेठ की गुरुवार की देर रात टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गई। उसे 21 जून को सिर में चोट लगने के कारण दाखिल कराया गया था। उसके भाई कृष्णा सेठ ने बताया कि कि उसका भाई किशोर सेठ सरायकेला-खरसावां जिले के चौका स्थित सिद्दी गांव स्थित ससुराल गया था। वहां लाल रंग की स्कूटी वाहन पर सिद्दी गांव के ब्रजेश रजक और सरजामडीह निवासी जितेंद्र सेठ जबरन वाहन पर बैठा गांव से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर ले गए। नूतनडीह में एकांत स्थान पर उस पर पत्थर से हमला किया गया। गिरने पर भाई को काफी दूरी तक घसीट कर झाड़ी की ओर ले जाया गया। उसे मृत समझकर हमलावर भाग गए।
ससुराल वालों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने पर उसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवकों से क्या विवाद था, इसकी जानकारी किशोर सेठ नहीं दे पाया।