मनरेगा में भर्तियों की बहार, जल्द होंगी 45 बहाली
भर्ती में आवेदकों का इंटरव्यू नहीं होगा। भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट अंक के आधार पर तैयार किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मनरेगा के तहत विकास कार्य की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन कई पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके तहत, प्रखंड कार्यक्रम अधिकारी (बीपीओ), सहायक अभियंता और कनीय अभियंता के पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रमंडल से इन पदों का रोस्टर क्लीयर हो गया है। एक दो दिन मे भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
जिले मे बीपीओ के नौ पद खाली है। इस पद पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएट रखी गई है। बीपीओ का मासिक वेतन 19 हजार 500 रुपये है। सहायक अभियंता के भी नौ पद खाली है। इसका वेतन भी 19 हजार 500 रुपये मासिक है। कनीय अभियंता के 18 पदों पर इंजीनियर तैनात हैं। जिले मे 27 पदों पर कनीय अभियंता की भर्ती होनी है। कनीय अभियंता की मासिक आय 18 हजार 500 रुपये है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया एक महीने मे पूरी कर ली जाएगी।
अंक के आधार पर बनेगी मेरिट लिस्ट
इस भर्ती में आवेदकों का इंटरव्यू नहीं होगा। भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट अंक के आधार पर तैयार किया जाएगा। कनीय अभियंता की भर्ती पहले से बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः झारखंड में 3080 शिक्षकों की होगी नियुक्ति
यह भी पढ़ेंः पति को अधमरा कर पत्नी से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार