राजेंद्र सिंह से मिले कमिंस यूनियन के पदाधिकारी
जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिि
जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रांची जाकर यूनियन अध्यक्ष सह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह से मिलकर यूनियन की गतिविधियों से अवगत कराया। अरुण सिंह ने हाल ही में कंपनी में 100 अस्थायी कर्मियों के स्थायीकरण पर राजेंद्र सिंह को बधाई दी तथा उनके सहयोग की सराहना की। बताया कि कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन को लेकर बीते डेढ़ माह पूर्व मांग पत्र सौंपा गया है। इसके बावजूद अब तक प्रबंधन की ओर से वार्ता शुरू करने का संकेत नहीं मिला है। यूनियन वार्ता शुरू करने को तैयार है लेकिन प्रबंधन की ओर से पहल शुरू नहीं हो रही है। इस पर राजेंद्र सिंह ने कहा कि वह समय रहते वार्ता शुरू करने व बेहतर ग्रेड समझौता कराने पर प्रबंधन से बात करेंगे। सिंह ने सुझाव दिया कि मांग पत्र में अगर अन्य कोई अहम मुद्दा छूटा हो तो उसे दोबारा शामिल कर प्रबंधन को सौंपें। राजेंद्र सिंह से मिलने वालों में महामंत्री के साथ उपाध्यक्ष रामाकांत करूआ, मनोज कुमार सिंह व कमेटी मेंबर दीपेंदु चक्रवर्ती शामिल थे।
------------------
एक अगस्त को योगदान देंगे 17 कर्मी
टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट से पुणे गए कर्मचारियों की वापसी पर मुहर लग गई है। इसी क्रम में एक अगस्त को 17 स्थायी कर्मचारी यहां जमशेदपुर में योगदान देंगे। जानकारी देते हुए यूनियन महामंत्री अरुण सिंह ने बताया कि शेष कर्मचारियों की वापसी अगस्त महीने में हो जाएगी। पुणे से आाने वाले कर्मचारियों की संख्या 52 है।
---------------------