तैयारी पूरी, नैत्रोत्सव आज, रथयात्रा कल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की झाकी और मौसीबाड़ी गमन महोत्सव क
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की झाकी और मौसीबाड़ी गमन महोत्सव का जमशेदपुर साक्षी बनेगा। रथ में विराजित होने वाली प्रभु की काष्ठ की प्रतिमा का निर्माण अंतिम दौर में है। मूर्ति निर्माण में ओडिशा से आई हुई लकड़ी का ही प्रयोग किया गया है। इसी लकड़ी से ओडिशा के पुरी मंदिर में प्रभु जगन्नाथ की प्रतिमा बनी है। शुक्रवार को रंग रोगन का कार्य हुआ और रथ की सज्जा का काम भी चला। लगभग 45 फीट ऊंचे तीन रथों पर प्रभु के तीनों विग्रह का दर्शन होगा। एक पर प्रभु स्वयं होंगे तो दूसरे रथ पर सुभद्रा और अंतिम रथ पर बलभद्र होंगे। रथयात्रा में शनिवार को नेत्रोत्सव का अनुष्ठान होगा तो रविवार को रथयात्रा निकलेगी।
------------
गणवेश में रहेंगे कार्यकर्ता
रथयात्रा के दौरान व्यवस्था से जुड़े सक्रिय सदस्य एक रंग की पोशाक में रहेंगे। यातायात पुलिस के जवानों के अलावा जिला पुलिस के लगभग 200 जवान पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था संभालेंगे। शुक्रवार को ट्रैफिक डीएसपी ने आयोजक मंडली के साथ बैठक कर रथयात्रा के रूट को अंतिम रूप दिया और दर्शनार्थियों के लिए लगने वाले स्टॉल्स का भी विवरण हासिल किया।