फेसबुक लाइव के साथ मैथिलानी ने मनाई होली
मैथिली सांस्कृतिक परिषद की महिला शाखा सखी बहिनपा की ओर से समाज की महिलाओं ने होली मिलन का आयोजन परिषद के गोलमुरी स्थित कार्यालय में किया गया।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मैथिली सांस्कृतिक परिषद की महिला शाखा सखी बहिनपा की ओर से समाज की महिलाओं ने होली मिलन का आयोजन परिषद के गोलमुरी स्थित कार्यालय में किया गया। इस समारोह की शुरुआत प्रजापति विद्यापति की तस्वीर पर माल्यार्पण की गई। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल गाये तथा मैथिली होली गीतों से फेसबुक लाइव भी किया।
मैथिलानियों की ओर से इस आयोजन को ले सखि बहिनपा की कोर्डिनेटर अन्नपूर्णा झा ने बताया कि इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य परिषद के कार्यालय में बन रहे विद्यापति भवन में महिलाओं का सहयोग। महिलाओं ने कहा कि समाज के पुरुष जब इस भवन के लिए किसी न किसी तरह से राशि एकत्र कर रहे हैं तो समाज व भाषा के विकास में महिलाएं क्यों पीछे रहे।
महिलाओं ने भवन निर्माण में हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया। मौके पर महिलाओं में मुख्य रूप से ममता झा, मधु झा, रेणु झा, रुनु झा, अमिता झा, नीलम झा सहित कई महिलाएं उपस्थित थी। इस आयोजन के लिए परिषद के डॉ. अशोक कुमार अविचल व ललन चौधरी ने महिलाओं की सोच की तारीफ की।