शहर में 21 से होगी खो-खो प्रतियोगिता
जमशेदपुर : शहर में 21 से 23 अक्टूबर तक खो-खो प्रतियोगिता होगी, जिसका आयोजन जिला प्रशासन
By Edited By: Published: Sat, 15 Oct 2016 02:47 AM (IST)Updated: Sat, 15 Oct 2016 02:47 AM (IST)
जमशेदपुर : शहर में 21 से 23 अक्टूबर तक खो-खो प्रतियोगिता होगी, जिसका आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को उपविकास आयुक्त विनोद कुमार ने बैठक की, जिसमें बताया गया कि जिले में खो-खो, फुटबाल, हॉकी, कबड्डी आदि खेल के लिए अलग-अलग टीम का चयन किया जाना है। इसके तहत 14, 17 व 19 वर्ष के आयु वर्ग से लड़कों व लड़कियों की तीन-तीन टीम चुनी जाएगी। प्रतियोगिता के लिए मैदान चयन की तैयारी भी शुरू हो गई है। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी रंजना मिश्रा भी उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें