¨हदी वाद-विवाद में प्राची-मोमिता की जोड़ी अव्वल
जमशेदपुर : मतदाता दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा वा
By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 02:46 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 02:46 AM (IST)
जमशेदपुर : मतदाता दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में किया गया था। विषय था 'निरक्षरता मजबूत लोकतंत्र के लिए घातक है'। हिंदी वर्ग में प्राची प्रियम और मोमिता दत्ता की जोड़ी अव्वल रही। वहीं, अंग्रेजी में साक्षी सिंह तथा काजल वर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में चुनाव अभियान' के विषय पर पेंटिग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनवर अली, डॉ. वसुंधरा रॉय, डॉ. तसनीम कौसर और सैयद साजिद परवेज मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें