30 लोगों ने थामा भाजपा का दामन
संवाद सूत्र बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के घटबुरा गांव में भाजपा नेता समीर महंती की अध्यक्ष
संवाद सूत्र बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के घटबुरा गांव में भाजपा नेता समीर महंती की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर समीर महंती ने कहा कि देश का विकास पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। झारखंड प्रदेश का विकास सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में हो रहा है। यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने जिस तरह सफलता हासिल की है यह दर्शाता है देश के लोगों का रूझान भाजपा की ओर है। मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के 30 लोगों ने समीर महंती व भाजपा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में योगदान दिया। महंती ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। मौके पर मुन्ना पाल, अप्पू महतो, नरेन मन्ना व लखन मांडी आदि मौजूद थे।