Move to Jagran APP

सीएनटी संशोधन के खिलाफ झामुमो की हर प्रखंड में सभा

गुरुवार को कदमा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 02:47 AM (IST)
सीएनटी संशोधन के खिलाफ झामुमो की हर प्रखंड में सभा
सीएनटी संशोधन के खिलाफ झामुमो की हर प्रखंड में सभा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गुरुवार को कदमा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। निर्मल महतो सामुदायिक भवन में हुई इस बैठक में 25 जून को सुधीर महतो की 61वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती समारोह में पार्टी की मानगो प्रखंड कमेटी द्वारा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा बैठक में 30 जून को सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किए गए संशोधन के खिलाफ जनसभा एवं हर प्रखंड में नुक्कड़ सभा करने का निर्णय भी लिया गया। 30 जून को सिदगोड़ा गढ्डा मैदान में पार्टी की जनसभा होगी। इसमें पार्टी के केंद्रीय नेता भाग लेंगे। इसके अलावा 30 जून को सभी नगर व प्रखंड कमेटियों द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। इस दौरान मिर्जाडीह स्थित सिदो-कान्हू की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। गांव-गांव में सीएनटी संशोधन के खिलाफ नुक्कड़ सभाएं भी की जाएंगी। इसके लिए प्रखंड स्तर व नगर कमेटी के स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। पोटका प्रखंड का पर्यवेक्षक रोड़ेया सोरेन, संजीत सरदार व सुनील महतो को बनाया गया है तो जमशेदपुर प्रखंड का पर्यवेक्षक महाबीर मुर्मू, सागेन पूर्ति को बनाया गया। इसी तरह पटमदा का पर्यवेक्षक शंभू दास एवं भकत रंजन भूमिज को बनाया गया ह। बोड़ाम प्रखंड की जिम्मेदारी योगेंद्र कुमार निराला व केएन ठाकुर को दी गई है। घाटशिला प्रखंड की जिम्मेदारी रामदास हांसदा एवं काजल डॉन, चाकुलिया प्रखंड की जिम्मेदारी शिवचरण हांसदा व गोपन बरिहारी को, मुसाबनी प्रखंड कान्हू सामंत एवं प्रधान सोरेन, डुमरिया प्रखंड की जिम्मेदारी शंकरचंद्र हेम्ब्रम को दी गई है। इसी तरह नगर कमेटी में मानगो नगर समिति के लिए अजय रजक एवं अनवर अली, जुगसलाई नगरपालिका समिति के लिए हिदायतुल्ला खान एवं राजू गिरि एवं जमशेदपुर नगर कमेटी के लिए राज लकड़ा एवं प्रमोद लाल एवं मोहन कर्मकार को पर्यवेक्षक बनाया गया है। गुरुवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने की। संचालन खुद्दू उरांव ने। इसमें पूर्व सांसद सुमन महतो, शेख बदरुद्दीन, सुनील महतो, रोड़ेया सोरेन, प्रीतम हेम्ब्रम, आदित्य प्रधान, राज लकड़ा, प्रमोद लाल, रमेश मुर्मू, जाकता सोरेन, महाबीर मुर्मू, अश्विनी दास, असीत मिश्रा, दशरथ मार्डी, चैतन मुर्मू, शिवचरण हांसदा, मिर्जा सोरेन, साहेबराम मुर्मू, सुधीर सोरेन, विद्यासागर दास, बाल्ही मार्डी, पिंकी महतो, गोपाल महतो, लव सरदार, अमृत प्रसाद श्रीवास्तव, भूपति सरदार, सूरज गोड़, नसर फिरदौसी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

---

झामुमो की चाकुलिया नगरपालिका समिति भंग

जिला कार्यकारिणी की बैठक में गुरुवार को झामुमो की चाकुलिया नगरपालिका समिति को भंग कर दिया गया। इसके पुनर्गठन के लिए एक संयोजक मंडली भी गठित की गई है। इसमें पियो सोरेन, इंजमामुल हक, नियाज अख्तर, प्रदीप मल्लिक, राजेश नामता, गौतम परिहारी एवं गबला दत्ता को शामिल किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.