कोटी मूलमंत्र जाप से गूंज रहा राम मंदिर
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर के अम्मा भगवान के अनुयायियों ने बिष्टुपुर राम मंदिर में क
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर के अम्मा भगवान के अनुयायियों ने बिष्टुपुर राम मंदिर में कोटी मूलमंत्र जाप का धार्मिक अनुष्ठान रविवार से प्रारंभ किया है। यह कार्यक्रम अम्मा भगवान सेवा समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए मनमद राव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत चेन्नई से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा प्रारंभ की गई। इसमें झारखंड की प्रभारी रुपालीजी ने भक्तों को संबोधित किया तथा 31 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रत्येक भक्तं को जाप करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह कार्यक्रम 21 इच्छाओं की पूर्ति के लिए किया जा रहा है। पहले दिन कई नए सदस्यों को दीक्षा भी प्रदान की गई। कोटी मूलमंत्र जाप के दौरान 'ऊं सच्चिदानंद परब्रम्हा पुरुषोत्तम परमात्मा श्री कल्कि अवताराय नम:' का जाप किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रानी गागराई, ममता जारिका, चंद्रावती पूर्ति, अनिता पूर्ति, सरस्वती हाईबुरु, सुनीता, सुरेश प्रसाद अपनी महती भूमिका अदा कर रहे हैं।