इनर व्हील ने स्कूल को दिया ई लर्निग किट
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : प्राथमिक विद्यालय, महतोपाड़ा में इनर व्हील क्लब जमशेदपुर द्वारा उपलब्ध क
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : प्राथमिक विद्यालय, महतोपाड़ा में इनर व्हील क्लब जमशेदपुर द्वारा उपलब्ध कराये गये ई लर्निग किट सह प्रोजेक्टर सहित तीन नल के वाशबेसिन का उद्घाटन रोटरी क्लब इनर व्हील के झारखंड-बिहार हेड डॉ. दीप्ति सहाय ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि डॉ. दीप्ति सहाय एवं इनर व्हील जमशेदपुर की अध्यक्ष सुजाता सचदेव को पुष्प गुच्छ अर्पित कर स्वागत एवं सम्मानित किया। ज्ञात हो कि इनर व्हील जमशेदपुर की अध्यक्ष सुजाता सचदेव एवं उनके टीम द्वारा विद्यालय में वाशबेसिन की सुविधा उपलब्ध कराने सहित ई प्रोजेक्टर किट सह प्रोजेक्टर तथा अन्य किट उपलब्ध कराये गये हैं। इससे सरकारी स्कूल के बच्चे भी नई तकनीक के जरिए गुणवत्ता युक्त शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इस अवसर पर सहायक शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, राज्य साधनसेवी सुनील कुमार यादव, माता समिति अध्यक्ष नंदी गोप, इनर व्हील जमशेदपुर की ममता, अरूणा, रीता, किरण, विनीता, रेखा, आलोका सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।