Move to Jagran APP

2050 तक आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत : गोदरेज

गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज ने कहा है कि भारत उन चंद विकासशील देशों में है, जिसने वर्ष 1999 में आर्थिक उदारीकरण को अपनाया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 06:03 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 06:09 AM (IST)
2050 तक आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत : गोदरेज
2050 तक आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत : गोदरेज

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज ने कहा है कि भारत उन चंद विकासशील देशों में है, जिसने वर्ष 1999 में आर्थिक उदारीकरण को अपनाया। इससे देश की अर्थव्यवस्था में आंशिक बाधा तो आई, लेकिन इसके फायदे भी हुए। इसके बाद देश ने वर्ष 2005 से 2015 के बीच आर्थिक विकास की रफ्तार पकड़ी, जिससे विकास दर दो अंक के करीब पहुंचने लगा है। यदि यही रफ्तार कायम रही तो भारत 2050 तक आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।
एक्सएलआरआइ-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 61वें दीक्षा समारोह को संबोधित कर रहे गोदरेज ने मौजूदा सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाल में लिए गए नोटबंदी के फैसले से लोगों को थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन इसके दीर्घकालिक लाभ होंगे। आर्थिक गतिविधियों का डिजिटलाइजेशन और आधार लिंकिंग के बड़े फायदे होंगे।

loksabha election banner

 सरकार देश में एक जुलाई से जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) लागू करने जा रही है, जिससे आर्थिक विकास दर बढ़ेगी। इसी क्रम में उन्होंने भारत को बहुत बड़ा कंज्यूमर मार्केट बताते हुए कहा कि इसमें सभी का ध्यान मध्यम व उच्च आय वर्ग पर है। इसके मद्देनजर गोदरेज ने भी अपने आपको बदला है। हमने न केवल कंपनी का लोगो बदला, बल्कि नए अंदाज में उपभोक्ता तक पहुंच रहे हैं।
--------
जहांगीर घांदी मेडल से नवाजे गए आदि गोदरेज
मौके पर आदि गोदरेज को 'सर जहांगीर घांदी मेडल' से सम्मानित किया गया। औद्योगिक व सामाजिक शांति के लिए यह सम्मान एक्सएलआरआइ के निदेशक मंडल के चेयरमैन व टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (भारत व दक्षिण पूर्व एशिया) टीवी नरेंद्रन ने प्रदान किया।

आपसी संघर्ष में तीन माओवादियों की मौत, एक गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.