टाटा स्टील के हेमंत ने किया माउंट एवरेस्ट फतह
टाटा स्टील कर्मी हेमंत गुप्ता ने माउंट एवरेस्ट फतह किया है। वह शनिवार सुबह 6.25 बजे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 28 May 2017 06:43 AM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 06:43 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील कर्मी हेमंत गुप्ता ने माउंट एवरेस्ट फतह किया है। वह शनिवार सुबह 6.25 बजे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे। 27 वर्षीय हेमंत ने आइआइटी मुंबई से मेटेलर्जिकल इंजीनियरिंग में बीटेक के बाद 2011 में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी कलिंगनगर में योगदान दिया था। इसके साथ-साथ वह 2013 में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के तहत आउटडोर लीडरशिप कोर्स भी करते रहे।
हेमंत के साथ टाटा स्टील कर्मी पायो मुर्मू भी गई थीं, लेकिन वह माउंट एवरेस्ट की चोटी तक नहीं पहुंच सकीं। दोनों रविवार तक बेस कैंप में लौट जाएंगे।
यह भी पढें: ..और गांवों से बहुत दूर होता गया शहर
यह भी पढें: बिहार बोर्ड से मान्यता प्राप्त 1317 विद्यालयों की होगी जांच
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें