गैंगरेप की कहानी के पीछे महिला का प्रेमी!
पंकज मिश्रा, चाकुलिया : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत एक गांव की निवासी विधवा महिला के साथ कथित तौर पर हु
पंकज मिश्रा, चाकुलिया : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत एक गांव की निवासी विधवा महिला के साथ कथित तौर पर हुए गैंगरेप की कहानी के पीछे उसका शादी- शुदा प्रेमी मास्टरमांइड के तौर पर सामने आ रहा है। अभी तक की पुलिसिया छानबीन में जो बातें छनकर निकली है, उससे यह साफ है कि महिला मजदूर यानी रेजा का काम करनेवाली इस महिला ने अपने शादी शुदा प्रेमी के इशारे पर पूरी कहानी गढ़ी है। पुलिस के मुताबिक, उक्त महिला का धालभूमगढ़ प्रखंड के नयाडीह गांव निवासी कमल मैती के साथ प्रेम संबंध है। कमल पेशे से राज मिस्त्री है और दो बच्चों का पिता है। पति की मौत के बाद से ही यह महिला विगत कई वर्षों से कमल के साथ रेजा का काम कर रही है। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए। संभवत: बुधवार को कमल के कहने पर ही महिला ने नयाडीह गांव के श्रीनिवास महतो समेत दो अन्य युवकों पर बस से चाकू की नोंक पर उतारने व जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने की कहानी गढ़ी। श्रीनिवास महतो उससे कभी कभी मिलता था, लिहाजा उसने पुलिस को सिर्फ उसी का नाम बताया। इस बात को तब और बल मिल गया जब गुरुवार को महिला की मां चाकुलिया थाना पहुंची और वहां कमल मैती को देखते ही भड़क उठी। उसने साफ कहा कि मेरी बेटी की ¨जदगी तूने ही बर्बाद की है। मामला बिगड़ते देख कमल ने दबी जुबान से महिला को अपने साथ रखने की हामी भी भर दी। पुलिस की जांच में भी शक की सूई महिला के कथित प्रेमी कमल मैती की तरफ ही घूम रही है।