Move to Jagran APP

दिलों में उठी हिलोर जब लहराया तिरंगा

पूरे अनुमंडल क्षेत्र में 71वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया ग

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 02:46 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 02:46 AM (IST)
दिलों में उठी हिलोर जब लहराया तिरंगा
दिलों में उठी हिलोर जब लहराया तिरंगा

संवाद सहयोगी, घाटशिला : पूरे अनुमंडल क्षेत्र में 71वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के साथ ही गांव व देहात के सुदूर क्षेत्रों में भी जएन-ए-आजादी की धूम रही और तिरंगा शान से लहराया गया। पूरे क्षेत्र तिरंगे से पटा रहा कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। देश की आजादी का जश्न बच्चों के साथ ही बुजुर्गो में भी था। घाटशिला में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन राजस्टेट मैदान व मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मंच पर हुआ। राजस्टेट में अनुमंडल पदाधिकारी अर¨वद कुमार लाल ने ध्वजारोहण किया। जबकि मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मंच पर इंडियन कॉपर कांप्लेक्स के यूनिट हेड संजय ¨सह ने झंडा फहराया गया।

loksabha election banner

वहीं इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र व छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल टुमांगडुंगरी को नृत्य में प्रथम पुरस्कार मिला।

वहीं राजस्टेट मैदान में परेड में प्रथम मॉडल स्कूल घाटशिला, द्वितीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व तृतीय ईरवाइन एडवेंटज स्कूल रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य व संगीत प्रस्तुत किए गए। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद दुबे, दंडाधिकारी देवेंद्र दास, अंचलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पांडेय, थाना प्रभारी सत्येंद्र ¨सह, ओपी प्रभारी एसबी तिवारी व बीईईओ वैद्यनाथ प्रधान सहित अन्य भी उपस्थित थे।

पार्षद ने कैंप में फहराया तिरंगा : जिला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू ने काडाडूबा सीआरपीएफ कैंप के साथ ही तारामणी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में भी तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी।

वहीं राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती ने मऊभंडार मजदूर यूनियन कार्यालय में तिरंगा फहराया।

आइसीसी वर्कर्स यूनियन में हुआ ध्वजारोहण :

मऊभंडार आइसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश ¨सह व बारी मैदान में अध्यक्ष बीएन ¨सह देव ने तिरंगा फहराया।

चाकुलिया में चहुंओर शान से लहराया तिरंगा :

प्रखंड में 71वां स्वतंत्रता दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया। जश्न- ए- आजादी के मौके पर चाकुलिया के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व संस्थानों में तिरंगा चहुंओर शान से लहराता नजर आया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह आठ बजे प्रखंड कार्यालय से हुआ, जहां प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू ने तिरंगा फहराया। यहां झंडोतोलन के बाद संकल्प पत्र भी पढ़ा गया, जिसमें देश को गंदगी, गरीबी, आतंकवाद, जातिवाद व संप्रदायवाद आदि से मुक्त करने एवं नए भारत के निर्माण का सभी ने संकल्प लिया। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू, बीस सूत्री कार्यालय में अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, बाल विकास कार्यालय में सीडीपीओ जीरामनी हेम्ब्रम, लैंपस में अध्यक्ष कूनाराम मुंडा, कस्तूरबा विद्यालय में सीओ सह प्रभारी बीडीओ प्रीति केरकटा, विद्युत कार्यालय में सहायक अभियंता सत्येंद्र ¨सह, बाजार समिति में पणन सचिव परमानंद बोबोंगा, वन विभाग में रेंजर गोरख राम, स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्र महतो तथा थाना परिसर में थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो ने ध्वजारोहण किया। वहीं केएनजे हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक जयनारायण यादव, मनोहरलाल में प्राचार्य दिनेश कुमार, एनडी रूंगटा में प्रधानाध्यापक परितोष बोस, अभ्यास मध्य विद्यालय में अरविंद गिरी, शिशु विद्यामंदिर में उपाध्यक्ष रुद्रपाल ¨सह, आरवीआइ स्कूल में विनय कुमार माहाता, आनंदमार्ग में प्रधानाध्यापक सुनील महतो, पेंशनर समाज में अध्यक्ष जवाहरलाल महतो ने झंडोत्तोलन किया।

मुसाबनी में भी मना हर्षोल्लास से जश्न-ए-आजादी का पर्व:

देश की आजादी का पर्व यानी स्वतंत्रता दिवस मुसाबनी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों व स्कूलों में शान से तिरंगा फहराया गया। गिरीश चंद्र झरो देवी उच्च विद्यालय में विधायक लक्ष्मण टुडू ने ध्वजारोहण किया। विधायक द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज, भाजपा पार्टी कार्यालय ,बस स्टैंड में भी झंडोत्तोलन किया गया। आइआरबी कैंप में डीएसपी बीरेंद्र यादव द्वारा तिरंगा फहराया गया। मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में प्रमुख पान मुनि मुर्मू, दुर्गा मंडप में सीओ साधुचरण देवगम,

डीएसपी कार्यालय में डीएसपी अजित कुमार विमल, इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर मदन मोहन ¨सह, मुसाबनी थाना में थाना प्रभारी सुरेश ¨लडा, लैंपस में अध्यक्ष श्याम मार्डी, सीडीपीओ कार्यालय में नीतू कुमारी, बीआरसी में बीईईओ बैकुंठ महतो, मुसाबनी बाजार में समाजसेवी वंशीधर ¨सघानिया, वन कार्यालय में रेंजर समीर कुमार अधिकारी, अस्पताल शहीद चौक, टेंपो स्टैंड, कांग्रेस कार्यालय में नेता रवि, आइआरबी एसोसिएशन कार्यालय में मंत्री विनोद यादव व सुरदा माइंस में एचसीएल अधिकारी परवेज आलम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

राष्ट्र भक्ति में डूबे रहे शिक्षा संस्थान :

जेकेएम डिग्री कालेज ऑफ मैनेजमेंट, साइंस एंड कामर्स के प्रांगण में 71वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम सीएमजेकेएम स्कूल , इंटर कॉलेज, डिग्री कॉजेल और बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। झंडोत्तोलन कॉलेज की अध्यक्ष कल्याणी महतो ने किया। इस अवसर पर डिग्री कॉलेज की ¨प्रसिपल डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि आजादी का यह दिन हमें फिर से हमारे गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है और उस अतीत को फिर से जीवित करने की जिम्मेदारी देश के विद्यार्थियों के कंधे पर ही है। इस दौरान छात्र व छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जेके सेटेलाइट के सचिव यामिनी कांत महतो, जेके बीएड कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य पूनम कुमारी, इंटर कॉलेज की प्राचार्य प्रमिला मांझी, मौसमी महतो व रंजना आनंद सहित अन्य भी उपस्थित थे।

स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम :

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिवलाल उच्च विद्यालय व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित अन्य स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। जीसीजेडी हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत व नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक लक्ष्मण टुडू, डीएसपी अजित कुमार विमल, सीओ साधुचरण देवगम व बीडीओ संतोष गुप्ता सहित अन्य भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.