Move to Jagran APP

Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

Events in Jamshedpur Today. जमशेदपुर में आज यानी शुक्रवार को इंकैब कंपनी पर सुनवाई होगी वही बैंक कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 09:23 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 09:23 AM (IST)
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

  जमशेदपुर, जेएनएन। Jamshedpur Top Events Today - Events in Jamshedpur Today on 24 January 2020 -  जमशेदपुर में आज यानी शुक्रवार को इंकैब कंपनी पर सुनवाई होगी वही  बैंक कर्मचारी  प्रदर्शन करेंगे। 

loksabha election banner

आज सरयू खोलेंगे मोहरदा जलापूर्ति की पोल

विधायक सरयू राय शुक्रवार को मोहरदा जलापूर्ति योजना की पोल खोलेंगे, तो इसे सुचारू रूप से संचालित करने का खाका भी बताएंगे। इस योजना को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुरू कराया था। 

आज भाजपा की छह सदस्यीय टीम भी करेगी घटनास्थल का दौरा

 केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर शुक्रवार को भाजपा की छह सदस्यीय टीम भी बुरुगुलिकेरा गांव का दौरा करने वाली है। इस टीम में देश के कई राज्यों के भाजपा सांसद शामिल हैं। 

 इंकैब कंपनी पर सुनवाई आज

इंकैब इंडस्ट्रीज को दिवालिया करने को लेकर कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (सीओसी) ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की कोलकाता बेंच (एनसीएलटी) में आवेदन किया है। शुक्रवार को कर्मचारियों के अधिवक्ता इस पर बहस करेंगे। साथ ही सीओसी के अस्तित्व पर सवाल उठाएंगे। केबल तार का निर्माण करने वाली इंकैब कंपनी अप्रैल 2000 से हो चुकी है बंद। 

 बैंक कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन

 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों का वेतन समझौता पिछले 27 माह से लंबित है। सभी बैंकों के कर्मचारी शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभी कर्मचारी बिष्टुपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया परिसर के सामने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

आठवीं बोर्ड की परीक्षा

 जैक बोर्ड के निर्देश पर आठवीं बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को आयोजित होगी। इसमें 32 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। पहली बार छात्रों का आतंरिक मूल्यांकन पर भी होगा।

आज के कार्यक्रम

  • जमशेदपुर : होर्डिंग का उद्घाटन। आत्महत्या निवारण केंद्र जीवन की होर्डिंग का कागलनगर पेट्रोल पंप पर जेमिपोल के एमडी पीएस रेड्डी उद्घाटन करेंगे। -सुबह 10 बजे
  • जमशेदपुर : कर्पूरी जयंती। अखिल भारतीय जनसंघर्ष समिति साकची स्थित गांधी घाट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाएगी। - दोपहर 11.30 बजे
  • जमशेदपुर : प्रदर्शन। बैंक कर्मचारियों का बिष्टुपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने प्रदर्शन। समय : शाम 5:30 बजे।
  • जमशेदपुर : विदाई समारोह। एडीएल सनसाइन स्कूल द्वारा 12वीं के छात्रों का स्कूल परिसर में विदाई समारोह। समय : शाम 6 बजे।
  • जमशेदपुर : अवार्ड समारोह। बिष्टुपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल द्वारा स्कूल परिसर में स्टार अवार्ड का आयोजन। समय : सुबह 11:30 बजे।
  • जमशेदपुर : आउटरीच कार्यक्रम। आयकर विभाग द्वारा बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन आडिटोरियम में आउटरीच कार्यक्रम। समय : शाम 4 बजे।
  • जमशेदपुर : बालिका दिवस : जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में बालिका दिवस मनाया जाएगा। - सुबह 10 बजे
  • जमशेदपुर : सरयू की बैठक। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मोहरदा जलापूर्ति स्थल पर योजना से संबंधित बैठक करेंगे। - सुबह 11 बजे
  • जमशेदपुर : स्मृति दिवस : सिदगोड़ा स्थित अमल संघ में पं. नोखे मिश्र ट्रस्ट की ओर से स्मृति दिवस मनेगा। - शाम 7 बजे
  • जमशेदपुर : अष्टयाम। बारीडीह के गौतम रोड में वार्षिक अष्टयाम महोत्सव। - दोपहर 12.30 बजे
  • जमशेदपुर : सम्मान समारोह। आदर्श सेवा संस्थान की ओर से टेल्को स्थित थीम पार्क में सम्मान समारोह सह संगठन मिलन समारोह। - दोपहर 1 बजे
  • घाटश‍िला : प्रदर्शनी का आयोजन। स्थान : एसकेएम पब्लिक स्कूल। समय : दोपहर 12 बजे।
  • घाटश‍िला : किसानों का दो दिवसीय शिविर। स्थान : अनुसंधान केंद्र, दारीसाई। समय : सुबह 11 बजे।
  • घाटश‍िला : फुटबाल प्रतियोगिता। स्थान : जगन्नाथपुर स्टेडियम। समय : सुबह 10 बजे।
  • घाटश‍िला : श्रीराम कथा का समापन। स्थान : अग्रसेन भवन, घाटशिला। समय : शाम 3 बजे।
  • चाईबासा : अंतर जिला महिला क्रिकेट में पश्चिमी ङ्क्षसहभूम का मुकाबला बोकारो से। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम। सुबह 9.30 बजे
  • चाईबासा : आयकर विभाग की कार्यशाला। स्थान : सेफरॉन सुइट््स, चाईबासा। समय : शाम 4 बजे से।
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.