Move to Jagran APP

Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

Events in Jamshedpur Today. चाईबासा के सेरेंगस‍िया में मुख्यमंत्री आज जनचौपाल लगाएंगे वऔर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे वही नेशनल बाक्‍स‍िंंग चैंंप‍ियनश‍िप का समापन होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 08:26 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 08:26 AM (IST)
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

जमशेदपुर, जेएनएन।  Events in Jamshedpur Today on 18th October 2019 चाईबासा के सेरेंगस‍िया में मुख्यमंत्री आज जनचौपाल लगाएंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (एएसआइएससी) जमशेदपुर जोन के तत्वावधान में चल रहे सीआइएससीई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आज समापन होगा। 

loksabha election banner

सड़क निर्माण का शिलान्यास आज

घाटशिला में राजस्टेट से सोनाखुन तक जाने वाली जर्जर सड़क का शिलान्यास शुक्रवार को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक लक्ष्मण टुडू करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा के अनुसार इस शिलान्यास समारोह में स्‍थानीय ग्रामीणों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण पि‍छले कई वर्षों से इस सड़क के न‍िर्माण की मांग कर रहे थे। यह सड़‍क इस कदर जर्जर हो चुकी है क‍ि इस पर चलना दूभर हो गया है।

व‍िधानसभा चुनाव को चुने जाएंगे कैंपस एंबेसडर

उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को सभी कालेज प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कैंपस एंबेसडर की सूची अपडेट की जाएगी। जिला प्रशासन मतदाता जागरुकता अभियान में भी कालेज छात्रों की मदद लेता है।

आदिवासी-मूलवासी पर सेमिनार

पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा शुक्रवार को 'झारखंड में आदिवासी-मूलवासियों की सांस्कृतिक स्थिति एवं इस संदर्भ में बुद्धिजीवियों की भूमिकाÓ विषय पर विचार गोष्ठी में अपने विचार रखेंगे। दोनों वक्ता झारखंड आंदोलनकारी हैं और झारखंडी कला-संस्कृति व आदिवासी-मूलवासियों के सामजिक रीति-रिवाज के जानकार हैं। आदिवासी एसोसिएशन सीतारामडेरा में होने वाले विचार गोष्ठी के पूर्व डॉ. भारत तलवार द्वारा लिखित पुस्तक 'झारखंड में मेरे समकालीनÓ का लोकार्पण किया जाएगा।

शहर में प्रमुख कार्यक्रम

चाईबासा : जीसी जैन कामर्स कालेज के एनएसएस का विशेष शिविर। स्थान - गितिलिपी गांव, चाईबासा। समय - सुबह 11 बजे से।

चाईबासा : आल इंडिया चेस टूर्नामेंट। स्थान - बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा। समय - सुबह नौ बजे से।

चाईबासा : स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक। स्थान - सदर अस्पताल सभागार, चाईबासा। समय - सुबह 11 बजे से।

जमशेदपुर : अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी। स्थान : कीनन स्टेडियम। समय : प्रात: 9 बजे

जमशेदपुर : राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैैंपियनशिप। स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स। समय : शाम 3 बजे

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव पर बैठक, स्थान : उपायुक्त कार्यालय, समय : सुबह 11 बजे

जमशेदपुर : योजनाओं का शिलान्यास, स्थान : गांधी मैदान, मानगो, समय : दोपहर 11.30 बजे

जमशेदपुर : पुस्तक लोकार्पण सह विचार गोष्ठी, स्थान : आदिवासी एसोसिएशन, सीतारामडेरा, समय : दोपहर 2.30 बजे

जमशेदपुर : तीरंदाजी अभ्यास सत्र। स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स। समय : शाम 4 बजे

जमशेदपुर : फुटबॉल अभ्यास सत्र। स्थान : आर्मरी ग्राउंड, बिष्टुपुर। समय : शाम 4 बजे

जमशेदपुर : स्वीमिंग ट्रेनिंग सेशन। स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स। समय : शाम 4 बजे

जमशेदपुर : हॉकी अभ्यास सत्र। स्थान : नवल टाटा हॉकी अकादमी,तार कंपनी। समय : शाम 5 बजे

जमशेदपुर : झारखंड राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल। स्थान : टाटा ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर। समय : शाम 6.30 बजे

जमशेदपुर : ऑल झारखंड साउंड-लाइट कमेटी का चुनाव। स्थान : सीपी स्कूल, गाढ़ाबासा गोलमुरी, समय : शाम 7 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.