सामान्य से छह डिग्री नीचे लुढ़का पारा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बुधवार की दोपहर तेज हवाओं और झमाझम बारिश के कारण अधिक
By Edited By: Published: Thu, 26 May 2016 03:11 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 03:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बुधवार की दोपहर तेज हवाओं और झमाझम बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। कुछ ऐसा ही हाल न्यूनतम तापमान का भी रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। कुल नौ मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी आरएस शर्मा ने बताया कि बुधवार को हुई बारिश लोकली थंड¨रग डेवलपमेंट के कारण हुई। अभी कोई सिस्टम बनता हुआ नहीं दिख रहा है। गुरुवार को बारिश की संभावना कम ही दिख रही है। लोकल हीटिंग के कारण हल्की बारिश हो सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें