डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का रास्ता साफ
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का रास्ता साफ हो गया है।
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 02:48 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 02:48 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) में हुए तीन और मानगो अक्षेस में हुए एक टेंडर को उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में जिला निविदा निस्तार समिति ने मंजूरी दे दी है। अब शहर में कचरा कलेक्शन का काम शुरू हो सकेगा। गुरुवार को इन टेंडरों पर फैसला लेने के लिए उपायुक्त अमित कुमार ने जिला निविदा निस्तार समिति की बैठक रखी थी। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला लेखा अधिकारी धनंजय उरांव, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष अधिकारी दीपक सहाय, मानगो अक्षेस के विशेष अधिकारी जेपी यादव आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें