धनंजय बने डिप्लोमा अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : डिप्लोमा अभियंता संघ के विभिन्न पदों के लिए शनिवार को जमशेदप
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : डिप्लोमा अभियंता संघ के विभिन्न पदों के लिए शनिवार को जमशेदपुर संघ भवन में चुनाव होना था लेकिन चारों पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्वाचन पदाधिकारी पूर्व महामंत्री ई. रामजी सिंह यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इनमें क्षेत्रीय सचिव सुवर्णरेखा क्षेत्र के लिए ई. धनंजय कुमार, जनपद सचिव जमशेदपुर के लिए ई. कमलेश सिंह, जनपद सचिव सरायकेला के लिए ई. अनिल कुमार तथा जनपद सचिव चाईबासा के लिए ई. विजय कुमार सिंह शामिल हैं। इन सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का मौके पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ई. योगेंद्र यादव, पूर्व क्षेत्रीय सचिव ई. विश्वनाथ सिंह भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित क्षेत्रीय सचिव धनंजय कुमार ने कहा कि दिसंबर के अंत में अब रांची में केंद्रीय टीम का चुनाव कराया जाएगा।