महिलाओं को काम से निकाले जाने पर हंगामा
जमशेदपुर : कदमा कल्याण निकेतन संस्था द्वारा बिना बताये 20 महिलाओं को काम पर बैठा दिये जाने
By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 02:48 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 02:48 AM (IST)
जमशेदपुर : कदमा कल्याण निकेतन संस्था द्वारा बिना बताये 20 महिलाओं को काम पर बैठा दिये जाने के कारण शनिवार को भाजपाइयों ने निकेतन के कार्यालय में हंगामा मचाया। भाजपाइयों की मांग थी महिलाओं को बिना किसी कारण के अचानक हटाया नहीं जा सकता है। इस बात की जानकारी श्रम विभाग के अधिकारियों को होने पर डीएलओ कदमा पहुंचे। डीएलओ ने भाजपाइयों को आश्वस्त किया कि इस मामले में नियम के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, मनीष पांडे, राजू सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें