सुवर्णरेखा नदी में किशोर डूबा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर बिरसानगर थाना अंतर्गत हुड़लुंग के पास स्थित सुवर्णरेखा नदी में बिर
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर
बिरसानगर थाना अंतर्गत हुड़लुंग के पास स्थित सुवर्णरेखा नदी में बिरसानगर जोन नंबर तीन निवासी स्व. रवि गोराई के 12 वर्षीय पुत्र सुशेन गोराई स्नान करने के समय डूब गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों को किशोर को खोजने के लिए नदी में उतारा, लेकिन किशोर का पता नहीं चल पाया। इस संबंध में बिरसानगर थाना प्रभारी के मुताबिक सुशेन गोराई अपने तीन साथियों के साथ रविवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे नदी में नहाने गया। नहाने के क्रम में सुशेन गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख उसके मित्रों ने बाहर निकल कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ लोग नदी में उतर कर काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि चूंकि शाम होने व नदी में जलकुंभी से भरे रहने के कारण खोजने में परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह गोताखोर को बुलाया गया है। उसे नदी में उतार कर सर्च अभियान चलाया जाएगा।