नहीं पहना था हेलमेट, पुलिस चलाया डंडा
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आरडी टाटा के समीप बुधवार को हेलमेट चेकिंग चली। इस दौरान दर्जनों लोग
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 02:49 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 02:49 AM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आरडी टाटा के समीप बुधवार को हेलमेट चेकिंग चली। इस दौरान दर्जनों लोग पकड़े गए। वहीं दो व्यक्ति ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी गुरनाम सिंह व दीपू सिंह स्कूटर से गोलमुरी जा रहे थे। इसी दौरान आरडीटाटा के समीप चेकिंग चल रही थी जहां पर घटना घटी। गुरुनाम सिंह का कहना है कि जाते वक्त सिपाही ने उसके सिर पर डंडा से हमला कर दिया। जिसमें उनकी स्कूल जा गिरी और दोनों को चोटें आई है। दीपू सिंह के हाथ में चोट है। गुरनाम सिंह हेलमेट पहना नहीं था बल्कि स्कूटर में रखा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें