राजेंद्र प्रसाद के बयान पर भड़की कान्वाई यूनियन
जमशेदपुर : ऑल इंडिया कान्वाई वर्कर्स यूनियन ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद के उस ब
जमशेदपुर : ऑल इंडिया कान्वाई वर्कर्स यूनियन ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद के उस बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने रघुवर सरकार की स्थानीय नीति को बेहतर बताया है। बुधवार को टेल्को कमिंस यार्ड कान्वाई बुकिंग में अध्यक्ष अमरनाथ चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि राजेंद्र प्रसाद ने ऐसा बयान देकर राष्ट्रीय कांग्रेस की सोच का गला घोंटा है। इन्हें अब किसी भी हाल में कांग्रेसी नहीं कहा जा सकता। जनता ने इनको पहले ही विधायक पद से वंचित कर अपना निर्णय दे दिया है। राष्ट्रीय कांग्रेस की सोच उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय नीति के साथ है जो झारखंड में भी होनी चाहिए। सन 2000 से जबसे राज्य बना, तभी से स्थानीय नीति लागू होनी चाहिए। इस दौरान टाटा मोटर्स प्रबंधन के खिलाफ भी भड़ास निकाली गई। बैठक में ज्ञान सागर प्रसाद, करम सिंह, सुखदेव सिंह, लखिंदर सिंह, गोविंद सिंह, भगवान सिंह, जुगल प्रसाद, बीके राय, विवेक सिन्हा आदि ने भी अपने विचार रखे।