भाजपाइयों के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर
घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तओं के प्रयास से कालेज रोड स्थित फूलडुंगरी क्षेत्र
घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तओं के प्रयास से कालेज रोड स्थित फूलडुंगरी क्षेत्र का जला ट्रांसफार्मर गुरुवार को बदला गया। जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर जमशेदपुर से लाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। पार्टी कार्यकर्ता संजय तिवारी, राजेश बंसल एवं ब्रजेश ¨सह गुरुवार की सुबह जमशेदपुर के करनडीह आफिस पहुंचे। इसके बाद विधायक व सांसद से संपर्क कर शाम को नया ट्रांसफार्मर घाटशिला लाए। इस संबंध में विश्वनाथ दंडपात, देवाशीष चटर्जी व गोपाल नंदी ने बताया कि भाजपा नेताओं के अलावा स्थानीय दुकानदारों की मदद से जले हुए ट्रांसफार्मर को एक दिन में बदल दिया जाना काफी सराहनीय कार्य है। इसके लिए सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक लक्ष्मण टुडू व 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश साव को लोगों ने धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि गत बुधवार को हुई आंधी पानी के दौरान वज्रपात में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसकी सूचना भाजपा नेताओं को दी गई। उन लोगों ने काफी मेहनत कर क्षेत्र की जनता के लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया।