भुइयांडीह में बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि
जमशेदपुर : भुइयांडीह के पटेलनगर में सोमवार को परंपराओं की बाधा तोड़ एक बेटी ने अपने पिता क
By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 02:50 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 02:50 AM (IST)
जमशेदपुर : भुइयांडीह के पटेलनगर में सोमवार को परंपराओं की बाधा तोड़ एक बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। स्वर्णरेखा बर्निग घाट पर सोमवार को दिलीप सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। दिलीप सिंह के पार्थिव शरीर को उनकी बड़ी बेटी रेखा सिंह ने मुखाग्नि दी। दिलीप की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी रेखा सिंह वर्कर्स कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। रेखा परिवार चलाने के लिए एक शॉपिंग मॉल में काम भी करती है। बीमारी के कारण रेखा के पिता दिलीप सिंह का निधन हो गया था। सोमवार को पूरे रीति रिवाज के बाद रेखा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें