भोजपुरी दिवस पर याद किए गए कबीर
जमशेदपुर : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद की ओर से रविवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन म
जमशेदपुर : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद की ओर से रविवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भोजपुरी दिवस सह कबीर जयंती का आयोजन किया गया, जिसमें 'भोजपुरी साहित्य को कबीर का दार्शनिक अवदान' विषयक परिसंवाद भी हुआ। इसमें डॉ. संध्या सिन्हा व अनिरूद्ध त्रिपाठी अशेष ने विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्घाटन पत्रकार जयप्रकाश राय ने किया, जबकि संचालन सरोज कुमार सिंह मधुप व धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा ने किया। इस मौके पर संजय पाठक द्वारा कुछ प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, स्कूल-कालेज में भोजपुरी की पढ़ाई करने, लोक सेवा आयोग में इसे विषय के रूप में शामिल करने, भोजपुरी अकादमी को दिल्ली से मान्यता दिलाने और झारखंड में भोजपुरी को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग की गई। इस अवसर पर श्रीराम पांडेय भार्गव, विक्रमा सिंह देहदुब्बर, ममता सिंह, मीना पांडेय, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, धर्मचंद्र पोद्दार, प्रकाश चंद्र, प्रताप नारायण सिंह अगाध, सुरेश मिश्र, भंजदेव देवेंद्र कुमार व्यथित आदि साहित्यकार उपस्थित थे।