सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को वीनू माकंड ट्रॉफी में नहीं मिली जगह
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद अगर कोई खिलाड़ी को जगह न मिले तो
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद अगर कोई खिलाड़ी को जगह न मिले तो उस पर क्या बीतती होगी इसका आभास शायद सभी को हैं, लेकिन शायद चयनकर्ताओं को नहीं। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बुधवार को अंडर-19 वीनू माकंड ट्रॉफी के लिए पूर्वी क्षेत्र की टीम की घोषणा की गई है। इस घोषणा में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इसमें चंदन मुखी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को जगह ही नहीं मिली। चंदन ने जिला व जमशेदपुर लीग में इस वर्ष सबसे ज्यादा विकेट प्राप्त किए हैं। यही नहीं पूर्वी क्षेत्र की प्रतियोगिता में उसने सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस दौरान चंदन ने शतक भी जड़ा था। एक गेंदबाज के तौर पर उसने रणजी ट्रॉफी में पांच विकेट प्राप्त किया था। सिर्फ यहीं इस खिलाड़ी ने अंडर-16 में एक ओवर में पांच विकेट झटक कर इतिहास रचा था। जेएससीए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मान दे चुका है। इतनी उपलब्धियों के बावजूद चंदन को वीनू माकंड में जगह न मिलना चयनकर्ताओं की पारदर्शिता को दर्शाता है। वीनू माकंड ट्रॉफी धनबाद में 2 से 10 अक्तूबर तक खेली जानी है।
----------------
ये हैं वीनू माकंड ट्रॉफी के लिए चयनित खिलाड़ी : विवेक कुमार, श्रेष्ठ सागर विकेटकीपर, अतुल सिंह सुरवर, उत्कर्ष सिंह, अनुकूल रॉय कप्तान, अमित पाल, अनुराग संजय, बाल कृष्ण शर्मा, विवेक आनंद तिवारी, निशिकांत कुमार, विनायक विक्रम, आदित्य सिंह, आयन चौधरी, शुभम कुमार सिंह, आर्यमान सेन।