बैंक हड़ताल कल, कर्मियों का जुलूस आज
जमशेदपुर : विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार का
जमशेदपुर : विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को बैंकों की हड़ताल की घोषणा की गई है। इसे सफल बनाने के लिए सोमवार को बैंक कर्मियों व अधिकारियों द्वारा शाम पांच बजे संयुक्त रूप से जुलूस निकाला जाएगा, जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बिष्टुपुर शाखा से बैंक ऑफ बड़ौदा बिष्टुपुर पहुंचकर सभा में तब्दील हो जाएगी। यूनियन के अनुसार केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों, बैंककर्मियों व अधिकारियों पर बढ़ते हुए कार्य के बोझ, बैंकिग कार्य को गौण और अन्य कायरें के लिए दबाव बनाने के मुद्दे पर एकदिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई है। हड़ताल में सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों के साथ, विदेशी बैंक, निजी बैंक, ग्रामीण बैंक व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी शामिल होंगे।