'सखी-सहेली' के लिए जागरुकता अभियान
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सोनारी के आदर्शनगर, बिरसा बस्ती व आस पास के क्षेत्रों में 'समाध
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
सोनारी के आदर्शनगर, बिरसा बस्ती व आस पास के क्षेत्रों में 'समाधान' संस्था की ओर से बुधवार को जनजागरण सह जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान समाधान द्वारा लांच किये गये उत्पाद 'सखी-सहेली' का निश्शुल्क वितरण बस्ती की महिलाओं के बीच किया गया। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं व युवतियों के इस्तेमाल हेतु बाज़ार में विभिन्न कंपनियों के उत्पाद मौजूद हैं। उन उत्पादों की अपेक्षा समाधान के उत्पाद काफी सस्ते हैं। सखी सहेली नामक उत्पाद के प्रति महिलाओं की जागरुकता बढ़ाने के लिए समाधान द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरुकता के दौरान संस्था अपने उत्पादों का निश्शुल्क वितरण कर रही है ताकि महिलाएं पुरानी आदतों को छोड़कर स्वच्छ आदत अपनायें तथा गंभीर बीमारियों को खुद से दूर रख सकें। अभियान का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष पूनम विग कर रही थी। इस दौरान संस्था की अमिता महेंद्रू, सुनीता सचदेव सहित आदर्श सेवा संस्थान की उषा महतो का सराहनीय योगदान रहा।