भोजपुरी फिल्म के लिए ऑडिशन शुरू
जमशेदपुर : भोजपुरी फिल्म 'थोड़ा अनाड़ी पूरा खेलाड़ी' के लिए गुरुवार को ऑडिशन चैंबर
By Edited By: Published: Fri, 06 May 2016 03:10 AM (IST)Updated: Fri, 06 May 2016 03:10 AM (IST)
जमशेदपुर : भोजपुरी फिल्म 'थोड़ा अनाड़ी पूरा खेलाड़ी' के लिए गुरुवार को ऑडिशन चैंबर ऑफ कॉमर्स के हॉल में आयोजित किया गया। इसमें कुल 120 कलाकारों ने भाग लिया। कुछ के अभिनय को पसंद किया गया। ऑडिशन में चयनकर्ता के रूप में मुशा बारिक, मो. निजाम एवं करण सिंह रॉय मौजूद थे। इस ऑडिशन को मुख्य रूप से सफल बनाने में विकास, प्रकाश, वैभव सेठी, के रवि, पीयूष कुमार व छवि दास ने अहम योगदान दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें