इंसानियत सबसे बड़ा धर्म - मुजीर अहमद
मुसाबनी, संवाद सूत्र : इंसानियत की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। खुदा का वास इंसान के दिलों में होता है। अहमदिया जमात का सबसे बड़ा धर्म है। प्रेम सभी से घृणा किसी से नहीं।
उक्त बातें अहमदिया मुस्लिम जमात मुसाबनी द्वारा आयोजित सर्वधर्म सम्मेलन के ठीक पहले कादियान पंजाब से मुसाबनी पहुंचे मुजीर जहिर अहमद खादिम (केन्द्रीय सचिव) एवं करीम उद्यीन शाहिद (महासचिव) ने प्रेसवार्ता में कहीं। कहा कि अहमदिया मुस्लिम जमात का यह सर्वधर्म सम्मेलन पूरे देश के विभिन्न राज्य के प्रमुख शहरों में आयोजित हो रहा है। इसका मकसद मात्र एक है इंसान को इंसानियत का पैगाम देना। कहा हमारा पहला धर्म मानवता की सेवा करना ह। कहा आज अज्ञानता के कारण ही देश में धार्मिक भेदभाव फैल रहा है।
अहमदिया जमात पूरे विश्व के 200 देशों में शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए स्कूल व अस्पताल खोलकर मानव की सेवा में जुटा है। कहा हम हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई अलग नहीं हैं। बल्कि इंसान होने के नाते सभी एक है। खुदा की नजर में सब समान हैं। पूरी दुनिया में अमन-चैन शांति कायम करने के लिए हमें सभी धर्मो का अनुशरण व आदर करना होगा। कहा हमारा जमात तोड़-फोड़, दंगा-फसाद में कभी विश्वास नहीं करता। भागलपुर दंगे की चर्चा करते उन्होंने कहा कि हमारी जमात द्वारा दंगा पीड़ित सिर्फ मुस्लिम परिवारों का पुर्नवास नहीं किया गया बल्कि हिन्दू परिवार को बसाने का काम किया। प्रेस वार्ता में मौलाना अफताब अहमद जोनल अमीर, शेख फारूख अहमद, मौलाना गुलाम, अहमद, मौलाना रज्जाक अहमद, मौलाना फहीम अहमद आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर