बिरसा मुंडा इंटर कालेज में कंप्यूटर शिक्षा जल्द
By Edited By: Published: Sat, 23 Apr 2011 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2011 12:39 AM (IST)
जमशेदपुर : बिरसा मुंडा इंटर कॉलेज, बिरसानगर में शनिवार को वीर कुंवर सिंह जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जुगसलाई के आजसू विधायक रामचंद्र सहिस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष राम भरोसा सिंह ने घोषणा की कि शीघ्र ही कॉलेज में नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा, संगीत शिक्षा व रात्रि पाठशाला शुरू कर दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रो. विनोद कुमार ने कुंवर सिंह पर कविता पाठ किया। इस मौके पर आनंद बिहारी दुबे, पीएन दास, कालेज के प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार कमलेंदु, डा. केके साहा, डा.पूनम सहाय, विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सुखदेव सिंह, सोनू ठाकुर, मो. अमान, कुंज बिहारी आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें