22 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट
फोटो 4 संवाद सूत्र, गालूडीह : मेरी लैंड इंस्टीच्यूट आफ टेक्नालॉजी मैनेजमेंट जोड़सा पंचाय
संवाद सूत्र, गालूडीह : मेरी लैंड इंस्टीच्यूट आफ टेक्नालॉजी मैनेजमेंट जोड़सा पंचायत के चुडीदा गांव स्थित शिक्षण संस्थान के 22 छात्रों का विभिन्न कंपनी में प्लेसमेंट से संस्थान के छात्रों में खुशी का माहौल है। संस्थान के सीओ चंदन उपाध्याय ने कहा कि संस्था के चेयरमैन मनोज चौधरी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के उद्देश्य से काम करते हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में इसे खोला गया। वर्ष 2016 में 13 छात्रों का मीट्स साफ्टवेयर कंपनी में चयन हुआ। इसमें से 3 छात्र प्रतीक्षा सूची में है। मल्टी ऑटो प्राइवेट ली. में मेकानिकल विभाग में 9 छात्रों का चयन किया गया। इन सभी चयनित छात्रों के लिए कालेज परिवार काफी गर्व महसूस कर रह है। वर्ष 2016 में संस्थान के 61 छात्र-छात्राएं विभिन्न कंपनी में चयनित हुए थे। आने वाले समय में और भी कंपनियां जुड़ेगी जिससे छात्र लाभान्वित होंगे। मौके पर प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार भी साथ थे।