छह घरों में लगी आग, लाखों की क्षति
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी में शनिवार की संध्या साढ़े च
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
बागबेड़ा थाना अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी में शनिवार की संध्या साढ़े चार बजे शॉट सर्किट से लगी आग से छह घर जल गए। इससे लाखों का नुकसान हुआ। जानकारी पर पहुंचे पार्षद किशोर यादव ने पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
बागबेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच आसपास के घरों से लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। इस अवसर पर आग बुझाने के बाद लोगों की मदद भी की गयी, मदद करने वालों में किशोर यादव के साथ गोपाल तिवारी, शशि यादव, उमेश, मनोज आदि शामिल थे। किशोर यादव ने कहा कि रविवार को समाज के लोगों के साथ बैठक कर आगलगी के शिकार लोगों को आर्थिक मदद की जाएगी ताकि उनका झोपड़ी दुबारा बन सकें।
---
छह घर जलने पर लाखों की क्षति
राजाराम यादव - 1 लाख 50 हजार
दिलीप सिंह यादव - 60 हजार
सतेंद्र पासवान - 50 हजार
कामेश्वर पासवान - 50 हजार
त्रिभुवन प्रसाद - 60 हजार
अर्जुन ठाकुर - 50 हजार ।