रेलवे अंडरब्रिज की अलग सड़क बनाने की मांग
जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रेल मंडल प्रबंधक को पत्र लिख कर जुगसलाई पिगमें
By Edited By: Published: Sun, 01 May 2016 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 01 May 2016 01:01 AM (IST)
जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रेल मंडल प्रबंधक को पत्र लिख कर जुगसलाई पिगमेंट गेट के सामने बने अंडरब्रिज के लिए अलग सड़क बनाने की मांग की है। उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि बहुप्रतीक्षित अंडरब्रिज बनकर चालू तो हो गया, लेकिन अलग लेन नहीं होने से लोगों को इसका आंशिक लाभ ही मिल रहा है। करीब 12 वर्ष पूर्व अंडरब्रिज से टाटानगर स्टेशन तक अलग सड़क का निर्माण किया गया था, उसे शीघ्र चालू किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें